कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा की

शाजापुर, 19 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण– 2023 के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम सुनेरा, तुहेड़िया एवं अभयपुर का भ्रमण किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम सुनेरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 97 के बीएलओ श्री जसपाल इक्का, मतदान केन्द्र क्रमांक 99 की बीएलओ श्रीमती साजिदा वारसी, तुहेड़िया के मतदान केन्द्र क्रमांक 96 के बीएलओ श्री नरेन्द्र गोठवाल, अभयपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 72 के बीएलओ श्री लक्ष्मीनारायण नागर एवं 73 के बीएलओ श्री गौरीशंकर सक्सेना से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2023 के तहत आज लगाए गए विशेष शिविर में किये गये कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जेन्डर रेशों के मुताबिक वर्तमान में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या कम है, इसलिये सभी बीएलओ मतदाता सूची लेकर घर-घर जाएं और मतदाताओं का मिलान करें तथा नए मतदाता पाए जाने पर उनका नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीण जनों से भी चर्चा की और उन्हें बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष में चार बार अर्थात 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं। अत: पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

इसी तरह कलेक्टर ने इन ग्रामों में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिये कि एक सप्ताह में शेष बचे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। इसके लिए पंचायत सचिव लोगों को घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुलवाएं। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाना है। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुनेरा में कुल 4049 कार्ड बनाए जाने थे, जिनमें से अब 762 कार्ड बनाए जाना शेष हैं। इसी तरह ग्राम तुहेड़िया में कुल 723 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे, जिनमें से 266 लोगों के कार्ड बनाए जाना शेष है। ग्राम अभयपुर में कुल 1723 आयुष्मान कार्ड बनाए जाना थे, जिसमें से 401 कार्ड बनाए जाना शेष है। ग्राम अभयपुर में सरपंच श्री जितेन्द्र पाटीदार भी उपस्थित थे। ग्राम तुहेड़िया में सरपंच पिपलौदा श्रीमती सपना खण्डेलवाल ने कलेक्टर का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। साथ ही सरपंच ने अवगत कराया कि पिपलोदा ग्राम पंचायत सचिव श्री रामप्रसाद मण्डोर ग्राम पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खोलते हैं और न ही वे नियमित रूप से पंचायत में आ रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में बने पेयजल यूनिट का भी निरीक्षण किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |