कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल का निरीक्षण किया
–शाजापुर—
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल का का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल में दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था एवं वितरण के बारे में जानकारी ली। यहां उन्होंने मरीजों को कम्प्यूटराईज ओपीडी पर्ची के वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएमओ को मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में ऑक्सीजन पाईप लाईन को चेक करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए बनाए जा रहे आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, लैब, एक्सरे रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई रखने एवं डस्टबिन का उपयोग करने के निर्देश दिये।
——-

मरीजों से बात कर उनका हाल-चाल जाना
——-
कलेक्टर श्री जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल में ईलाज कराने आई ग्राम रामपुरा की हरकुबाई से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। हरकुबाई ने बताया कि अस्पताल में उनका ईलाज अच्छा हो रहा है। इसी तरह ग्राम गुनपीपली के राधेश्याम ने बताया कि वह अपनी बहु कि डिलिवरी कराने अस्पताल आएं हैं, उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र सिंह, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मण्डल, नगर परिषद सीएमओ श्री कमलसिंह परमार, तहसीलदार श्री अशोक कुमार सेन भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |