शाजापुर जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का स्टाक उपलब्ध, कृषि अधिकारी ने कहा

उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव ने बताया कि शाजापुर जिले में रबी फसल की बोनी लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। किसान भाई शेष बुआई समय पर करें। उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 2390.170 मे.टन. यूरिया, 628.100 मे.टन. डीएपी एवं 2474.670 मे.टन. एनपीके उर्वरक का स्टाक उपलब्ध है।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं उप संचालक कृषि श्री यादव निरन्तर शासन स्तर पर सम्पर्क बनाये हुए है। इस कारण जिले में सभी उर्वरको की निरंतर रेक प्राप्त हो रही है और किसानों को आसानी से सभी उर्वरक उपलब्ध हो रहे है। उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि जिले में कहीं भी किसी भी उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिले में यूरिया डीएपी, एनपीके की ओर भी रेक प्राप्त करने के लिए भोपाल विभाग में आज ही चर्चा हुई है। किसान भाई अपनी आवश्यकतानुसार ही सभी प्रकार के उर्वरक क्रय करें। साथ ही खेतो में समय-समय पर गेहूं, चना एवं अन्य फसलो में सिंचाई भी करें ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |