ट्रक चीट मॉनिटरिंग के लिए विशेष पहल, वेयर हाउस से दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के दौरान चिटिंग की संभावना को देखते नवाचार

शाजापुर
—–
शासकीय उचित मूल्य दुकान द्वारा उपभोक्ताओं को राशन प्रदान करने के लिए वेयर हाउस से दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के दौरान चिटिंग की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा ट्रक चीट मॉनिटरिंग के लिए विशेष पहल की है। इस संबंध में जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं, नागरिक आपूर्ति निगम व वेयर हाउस प्रबंधक को गत दिवस प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एमवाटर एप्प के माध्यम से मॉनिटरिंग की प्रक्रिया शुरू किया जाना है, यह है, इससे समान दिवस पर खाद्यान्न की निकासी एवं प्राप्ति शतप्रतिशत सुनिश्चित होगी।

प्रशिक्षण जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, जिला परियोजना प्रबंधक श्री रविकुमार विश्वकर्मा, रिसर्च एसोसिएट श्री शिवओम राठोर द्वारा दिया गया। ट्रक चीट मॉनिटरिंग 50 दुकानों पर ट्रायल के तौर पर लागू किया गया, जिसका रिजल्ट सात दिवसों में आने के उपरांत जिले शाजापुर की समस्त उचित मूल्य दुकानों पर लागू किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |