स्कूटी सवार से टकराया तेज रफ्तार वाहन, नाले में दो पल्टी खाया

भिलाई: बस दुर्घट में मृत हेल्पर के परिजनभिलाई के बड़े निजी स्कूल केपीएस की स्कूल का वाहन पलटने से उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर बुरी तरह घायल है। बताया जा रहा है शनिवार शाम खाली स्कूल वाहन लेकर ड्राइवर तेज रफ्तार से जा रहा था। आर्य नगर कोहका में मोड़ के पास एक स्कूटी सामने आ जाने से वह अपना संतुलन खो बैठा। ट्रैक्स वाहन स्कूटी को टक्कर मारते हवा में उछला और दो पल्टी मारते हुए नाले में जा गिरा। स्कूटी सवार जोमैटो चालक था। उसका पैर टूट गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा पब्लिक स्कूल (केपीएस) सुंदर नगर का स्कूल वाहन बच्चों को छोड़कर शनिवार शाम को वापस स्कूल आ रहा था। वाहन को कुटेलाभाठा निवासी दिनेश कुमार डहरिया (35 साल) चला रहा था। बस में केवल चालक और उसका हेल्पर बजरंगपारा कोहका निवासी मोरदध्वज साहू (45 साल) ही थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौड़ी रोड होने से ड्राइवर वाहन को काफी तेज चला रहा था। जैसे ही गाड़ी आर्य नगर कोहका के पास पहुंची ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा। उसने सामने से जा रहे स्कूटी चालक को टक्कर मार दिया।घायल स्कूल वाहन चालकटक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी चालक दूर जा गिरा। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और चालक का पैर टूट गया। वहीं बस हवा में लहराते हुए नाले में दो पर्टी खाई। इससे हेल्पर मोरद्धवज की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर दिनेश की हालक गंभीर बनी हुई है।नाले में पलटी बसहेल्पर को बस सिखाने की आ रही बातबताया जा रहा है कि चालक दिनेश अपने हेल्पर मोरदध्वज को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। सड़क चौड़ी और खाली थी, इसलिए गाड़ी की स्पीड भी अधिक थी। उसके सामने जोमैटो वाला युवक स्कूटी MH 14 HP 1114 से जा रहा था। स्कूटी को बचाने के हेल्पर ने ब्रेक मारा तो उसका पैर एक्सीलरेटर में पड़ गया और गाड़ी की स्पीड अचानक बढ़ गई। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी स्कूटी चालक को टक्कर मारते हुए हवा में उछली और दो पल्टी मारते हुए नाले में जा गिरी।दुर्घटनाग्रस्त स्कूटीगनीमत थी नहीं थे बच्चेइस दुर्घटना में हेल्पर की जान तो चली गई, लेकिन सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि उसमें बच्चे नहीं थे। यदि बच्चे होती यह बड़ी अनहोनी हो जाती। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस दुर्घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |