पानी के लिए CM योगी को लिखेगा हरियाणा चिट्ठी , गुरुग्राम के लिए जरूरत है 1000 क्यूसेक पानी

चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) पर पंजाब की न के बाद अब हरियाणा को उत्तर प्रदेश से आस है।सतलुज-यमुना लिंक (SYL) पर पंजाब की न के बाद अब हरियाणा को उत्तर प्रदेश से आस है। गंगा-यमुना लिंक (GYL) नहर से पानी के लिए हरियाणा की ओर से यूपी CM योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखेगा। गुरुग्राम जिले में पानी की उपलब्धता में वृद्धि के लिए जीडब्ल्यूएस चैनल की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर पर पंजाब की न के बाद हरियाणा अब यूपी से पानी लाने की तैयारी कर रहा है। 2030 तक गुरुग्राम को 1000 क्यूसेक पानीहरियाणा सरकार वर्ष 2030 की जनसंख्या के अनुसार 1000 क्यूसेक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए चैनल की मरम्मत और रिमॉडलिंग पर लगभग 1600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह फैसला CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में देर शाम हुई सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की बैठक में लिया गया।वेस्ट वाटर पॉलिसी लागू करेगी सरकारCM ने कहा कि पानी के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में जल्द ही वेस्ट वाटर पॉलिसी लागू की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और निजी डेवलपरों के द्वारा विकसित कॉलोनियों में भी पॉलिसी को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। पॉलिसी के तहत, डबल पाइप लाइन साफ पानी के लिए अलग और उपचारित पानी के लिए अलग लाइन बिछाना और माइक्रो एसटीपी स्थापित करने पर जोर देना होगा।सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों को गंगा-यमुना लिंक नहर बनाने के लिए केंद्र व यूपी को पत्र लिखने के लिए कहा है। (फाइल फोटो)GYL से आएगा हरियाणा में पानीमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी के पानी को हरियाणा में लाने की दिशा में कदम उठाने चाहिएं। इसके लिए गंगा-यमुना लिंक (GYL) नहर बनाने के लिए जल केंद्र व यूपी सरकार को पत्र लिखा जाए। इस लिंक नहर के बनने से हरियाणा को पानी की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।फरीदाबाद के लिए CM की ये योजनाफरीदाबाद में पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रेनीवेल परियोजना से जल संचयन पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, एक एक्सपर्ट कमेटी का भी गठन किया जाए, जो यमुना में अंडरग्राउंड फ्लो से संबंधित अध्ययन करे। साथ ही यह भी आकलन करेगी कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कितनी जरूरत है और वर्तमान में कितनी आपूर्ति हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें