ग्वालियर की रायरू डिस्टलरी से निकला देशी शराब से भरा ट्रक, भिंड पुलिस ने पकड़ा

भिंड: मेहगांव थाने पर खड़ा शराब से भरा ट्रक।भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। ये ट्रक ग्वालियर के रायरू डिस्टलरी से निकला था। शराब परिवहन के कागज न होने पर ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक पर शराब तस्करी के मुकदमा दर्ज कर लिया।मेहगांव थाना इंचार्ज हरजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक ग्वालियर के रायरू डिस्टलरी से शराब लेकर एक ट्रक निकला। ये बिना कागजी कार्रवाई पूरी किए ट्रक से अवैध शराब अंबाह पोरसा की ओर भेजी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर ट्रक को रोका। इस में ट्रक के अंदर देशी शराब की 1500 पेटी भरी हुई थी। ट्रक के अंदर कुल शराब 13 हजार 5 सौ लीटर थी। शराब की बाजारू कीमत करीब 75 लाख व वाहन करीब 25 लाख का जब्त किया गया। पकड़े गए मशरूका की कीमत पुलिस ने एक करोड़ आंकी है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को भी पकड़ा है। पकड़े गए ट्रक चालक मौका ए वारदात पर शराब परिवहन के कागज पेश नहीं कर सका।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |