उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया में ” ताप्रोह्म ” मंदिर का करेंगे उद्घाटन

कंबोडिया। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच 19वीं ASEAN-भारत द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन की उपस्थिति में नोम पेन्ह में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

कंबोडिया के नोम पेन्ह में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘अनादि काल से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच मौजूद सांस्कृतिक, आर्थिक और सभ्यतागत संबंधों ने आधुनिक समय में हमारी साझेदारी बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है। ‘नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘आज के अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य में हमें अपने सहयोग का विस्तार करने और अपने सामरिक विश्वास को गहरा करने की आवश्यकता है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को इसके लिए एक रास्ता प्रदान करना होगा।’

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां जीर्णोद्धार किये गये ताप्रोह्म (बाबा ब्रह्मा) मंदिर का उद्घाटन करेंगे। धनखड़ कंबोडिया में आयोजित भारत आसियान और भारत पूर्व एशिया शिखर बैठक के सिलसिले में गुरुवार शाम को नामपेन्ह पहुंचे। ये बैठकें नाम पेन्ह में आयोजित आसियान शिखर बैठक के साथ ही आयोजित की जा रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |