पंजाब विकास की राह पर लेकिन कुछ ताकतें करना चाहती है परेशान: धालीवाल​​​​​​

चंडीगढ़: पंजाब सरकार का विरोध करते GOG के प्रदर्शनकारी।बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही गार्डियंस ऑफ गवर्नेंस (GOG) द्वारा आयोजन स्थल पर काले झंडे लहराकर पंजाब सरकार का जमकर विरोध किया गया। मौके पर पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात थे, जिन्होंने (GOG) के सदस्यों को समझा बुझाकर विरोध प्रदर्शन शांत कराया। GOG के प्रदर्शनकारयों ने कहा कि सरकार ने बिना नोटिस दिए ही 9 सितंबर 2022 को GOG स्कीम खुशहाली के रखवाले को बर्खास्त कर दिया था। इससे समूह सैनिकों के स्वाभिमान को यह कहकर ठेस पहुंचाई गई कि जिस मकसद के लिए इन्हें नियुक्त किया गया था, उसे सफल बनाने में GOG स्कीम पूर्ण रूप से असफल रही है। बीते 4 साल में इसका कोई याेगदान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी GOG को दी गई थी, उसे आंखों से दूखना, कानों से सुनना और जमीनी हकीकत को सरकार के ध्यान में लाना था। असल में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे परिवारों के लिए 26 कल्याणकारी स्कीम उनका जीवन स्तर उपर उठाने के लिए सहायता के रूप में चलाई जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने कि मौजूदा सरकार के मंत्री या CM द्वारा उन्हें समय देकर मीटिंग नहीं की जा रही। GOG के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक स्कीम को बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |