जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, किसान भाई घबराएं नहीं सर्वर डाउन होने से उर्वरक का विक्रय ऑफलाइन शुरू किया

शाजापुर, 11 नवम्बर 2022/ जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, किसान भाई घबराएं नहीं। सर्वर डाउन होने की वजह से पीओएस मशीन के माध्यम से आज उर्वरकों का विक्रय नहीं हो पा रहा था, शासन से निर्देश प्राप्त होते ही किसानों को ऑफलाइन उर्वरकों का विक्रय शुरू कर दिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए किसान कल्याण एवं कृषि विकास उपसंचालक श्री केएस यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया 2802 मे.टन., डीएपी 510 मे.टन. एवं एनपीके 2352 मे.टन. उपलब्ध है। श्री केएस यादव ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे उर्वरकों के संबंध में चिन्ता नहीं करें और न ही घबराएं। किसान भाई अफवाह पर ध्यान न देते हुए आवश्यकतानुसार ही उर्वरक क्रय करें। उर्वरकों की आपूर्ति निरन्तर हो रही है।

आज 11 नवम्बर को खाद वितरण का सर्वर राज्य स्तर से काम न करने के कारण पीओएस मशीन से उर्वरकों का विक्रय नहीं हो पा रहा था। विक्रय केन्द्रो पर किसानों की लाईन लगी होने से राज्य शासन द्वारा तत्काल ऑफलाइन उर्वरक विक्रय करने के निर्देश प्राप्त होते ही किसानो को बिना पीओएस मशीन के उर्वरकों का विक्रय शुरू कर दिया गया है। सर्वर डाउन की स्थिति में कृषको की ऋण पुस्तिका की मूल प्रति एवं आधार की जानकारी की प्रविष्टि करने के बाद उर्वरक वितरण किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। कृषकों को उनकी मूल ऋण पुस्तिका पीओएस मशीन में प्रविष्टि करने के बाद वापस की जायेगी। इस व्यवस्था अनुसार जिले में उर्वरक वितरण चालू कर दिया गया है।

शाजापुर जिले को इफको की यूरिया रेक से गत दिवस 18 प्रायवेट रिटेलर एवं 05 होल सेलर विक्रेताओ को यूरिया आवंटित किया गया है। किसान भाई इन विक्रेताओ से नगद यूरिया क्रय कर सकते है। प्रायवेट रिटेलर में पायल फर्टिलाइजर शाजापुर, सुन्दर फर्टिलाइजर शाजापुर, अपना कृषि सेवा केन्द्र शाजापुर, कंचन फर्टिलाइजर शाजापुर, गुर्जर कृषि सेवा केन्द्र सुंदरसी, अग्रवाल खाद-बीज भण्डार अकोदिया, श्री नाथ ट्रेडिंग कंपनी शुजालपुर, देवालाल श्रीलाल अग्रवाल कालापीपल, गायत्री जनरल स्टोर पनवाड़ी, सुनील ट्रेडर्स पनवाड़ी, जयभारत कृषि सेवा केन्द्र मो. बड़ोदिया, आईएफएफडीसी मक्सी, मॉ उमिया कृषि सेवा केन्द्र दुपाड़ा, उमिया कृषि ट्रेडर्स मक्सी, राठौर ट्रेडर्स दुपाड़ा, प्रतिमा खाद-बीज भण्डार गुलाना, इफको बाजार शुजालपुर एवं शाजापुर तथा होल सेलर अक्षय एंड सन्स, विकास इंटरप्राइजेस शाजापुर, महाकाल एग्रो सेल्स शाजापुर, माधव सेल्स कार्पोरेशन एवं शारदा मल्टी स्टेट कोपरेटिव सोसायटी शाजापुर को यूरिया आवंटित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |