नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर, 11 नवम्बर 2022/ नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, डीएचओ डॉ. अजय साल्विया, वाणिज्यिक कर अधिकारी श्री कमल गुर्जर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बीएस दांगी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री शिवप्रसाद मेथानी भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि कृषि विभाग खेती के बीच अफीम, भांग या गांजे की खेती तो नहीं की जा रही है, इस पर निगरानी रखें। साथ ही मैदानी क्षेत्र में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारियों और पटवारियों की मदद से खुफिया जानकारी प्राप्त करें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को भी निर्देश दिये कि वे अवैध एवं नकली शराब विक्रय पर निगरानी रखें। वैध लायसेंसियों की दुकानों का भी समय-समय पर निरीक्षण करें। पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने कहा ‍िक नशे के दुष्‍प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में सभी विभाग पुलिस को सहयोग करें। जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में पुलिस की मदद से जागरूकता कार्यक्रम चलवाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |