स्ट्रीट लाइट बंद होने पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

भोपाल : राजधानी भोपाल में बंद स्ट्रीट लाइट को संबंध में नगरीय विकास एवं आवास एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक ली।  मंत्री सिंह ने कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी समेत बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइट आज से सुचारू हो जाएँ। आगे से ऐसी स्थिति न बने।  साथ ही इस तरह के कोई भी मामले हों तो संबंधित विभाग कलेक्टर को अवगत कराएँ। कलेक्टर इस विषय को देखेंगे एवं चर्चा कर  रास्ता निकालेंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि दोनों विभाग सरकार के हैं, समन्वय बना कर कार्य करें। यह मामला लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। अधिकारियों ने मंत्री सिंह को आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |