परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 6 नवंबर को मुंबई से लौटा था

बस्ती; युवक का फाइल फोटो।बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा घाट पर मनोरमा नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। शव की शिनाख्त कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अमरचंद पुत्र रामकरन (30) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने उसके हत्या की आशंका व्यक्त किया है।घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।जून में बच्चों और पत्नी के साथ गया था मुंबईजानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अमर चंद मुम्बई से 6 नवंबर को अपनी पत्नी अंजनी और 4 पुत्रियों को साथ लेकर वापस लौटा था। उसके परिजनों ने बताया कि वह जून माह में पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मुम्बई गया था। वहां से 6 नवंबर को वापस लौटने के बाद घर न आकर वह अपनी पत्नी, बच्चों के साथ सीधे अपनी ससुराल नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव चला गया था। परिजनों ने बताया कि 7 नवंबर को अमरचंद के ससुर मनीराम ने फोन कर अमरचंद के छोटे भाई लालचंद को यह सूचना दी कि उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उसकी मोटरसाइकिल तिघरा घाट पर मिली है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की,लेकिन कोई पता नहीं चला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाबुधवार की अपरान्ह कुछ लोगों ने तिघरा घाट पर मनोरमा नदी में एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना बाद उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां पहुंच कर उसकी अमर चंद के रूप में पहचान की। शव मिलने की सूचना पर देर शाम पुलिस ने पहुंच कर उसे कब्जे में लिया। मृतक के छोटे भाई लाल चंद ने बताया कि अमरचंद की 4 बेटियां अंशिका ( 8), अर्पिता ( 6), रिया (4) व एक 1 साल की है। परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जताई है।सूचना पर देर शाम पहुंचे चौकी प्रभारी रखौना चंद्रकांत पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |