पुलिस की विवेचना में सामने आई संलिप्तता, आरोपी से बात करता था फिरतू

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने किशोरी को भगाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित ने जिले के बरदह थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि गांव का कही अरविन्द राजभर पुत्र फिरतू राजभर मेरी बेटी को कहीं भगा ले गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। पुलिस की विवेचना में आरोपी फिरतू उर्फ नरेन्द्र राजभर की संलिप्तता मिली। इसके आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।आरोपी ने स्वीकारी लड़की भगाने की बातमामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल ने बताया कि मामले की विवेचना में आरोपी फिरतू उर्फ नरेन्द्र राजभर की संलिप्तता पाई गई। आरोपी को आरोपी के घर से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया कि मेरा लड़का अरविन्द राजभर एक लड़की को लेकर भाग गया है मुझे मालूम है दोनो शादी कर लेंगे। इसके बाद पुलिस ने अपहर्ता की बरामदगी के बारे में बताया कि दोनों चले गए हैं पर हमारी बात होती रहती है। अपह्रता को भगाने में फिरतू की संलिप्तता पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120बी की बढोत्तरी करते हुए कारण गिरफ्तारी बता कर हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |