सरकार से मच्छरों की समस्या पर अंकुश का ठोस एक्शन प्लान मांगा

लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक बार फिर डेंगू के खिलाफ सरकार को एक्शन मोड में आकर काम करने की बात कही हैं।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी में डेंगू मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर राज्य सरकार और नगर निगम की ओर से उठाए कदमों को नाकाफी बताते हुए मच्छरों की समस्या के समाधान की ठोस कार्ययोजना पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 नवम्बर की डेट तय की है।एक्शन प्लान बनायामुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार और नगर निगम से कहा है कि मच्छरों की समस्या पर शहर में किस प्रकार लगाम लगाई जाए इस संबंध में योजना का प्लान बनाकर अवगत कराएं। कोर्ट ने नगम निगम से कहा कि वह फॉगिंग तेजी लाए। इसमें सामुदायिक सहयोग का ध्यान रखे, ताकि सही जगह फॉगिंग की जा सके।कागजों के साथ जमीन पर भी काम होता दिखेआशीष मिश्रा और अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने सरकार और नगर निगम से वेक्टर-जनित रोगों की रोकथाम के प्रयासों का हलफनामा मांगा था। आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अमिताभ राय और नगर निगम के अधिवक्ता नमित शर्मा ने हलफनामे पेश किये। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि कागजों के साथ-साथ जमीन पर भी काम होता दिखे, फॉगिंग के नाम पर केवल औपचारिकता न हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |