मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे; दूसरे मामलें में 4 आरोपी दबोचे गए

रायपुर: गिरफ्त में आरोपी।रायपुर पुलिस ने मारपीट और लूट के दो अलग अलग मामलों में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के फोन भी बरामद किए हैं। पहला मामला उरला थाना क्षेत्र का है। दूसरे मामला टिकरापारा इलाक का है।उरला पुलिस को सूचना मिली की। वहां के शुक्रवारी बाजार में दो व्यक्ति चोरी के मोबाइल लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे हैं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों के हुलिए और कदकाठी के आधार पर उनसे थाना में लाकर पूछताछ की गयी। 18 साल के एक युवक का नाम अमरदीप वैधे है, जबकि दूसरा युवक नाबालिग है। उनके पास से 4 मोबाइल फोन मिले हैं। जिसे आरोपियों द्वारा अलग-अलग जगहों से चोरी और छीना झपटी करना स्वीकार किया गया। मोबाइल की कुल कीमत 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।मारपीट और लूटपाट का दूसरा मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। पीड़ित केवल सिंह ठाकुर ने 06 नवम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात करीब 11:30 बजे मठपुरैना के हल्का तालाब के पास से गुजर रहा था। तभी काले रंग की कार को आरोपी ने उसके बाइक के सामने लाकर खड़ा कर दिया। उसके बाद कार के ड्राइवर ने बाहर निकल कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही कार में बैठे अन्य लोगों ने भी पीड़ित के साथ हाथापाई की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।उसके बाद आरोपियों ने केवल सिंह का एक मोबाइल और नगद 4000 रुपये लूट कर फरार हो गये। इसके बाद उससे पुलिस लगातार रेड मार्कर आरोपियों को तलाश रही थी। जिसके बाद आरोपी मनीष साहू (32) रोहित नेताम (19) अमित साहू (24) तुलेश्वर टंडन (23 साल)को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूट का मोबाइल और पैसे बरामद कर लिए हैं। इसमें मनीष साहू उर्फ गोलू पुराना बदमाश है, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |