तैयारियों में जुटे गांव के लोग, भाई बोला- भारत ही जीतेगा कप

अमरोहा: मोहम्मद शमी के घर की तस्वीर।भारत और इंग्लैंड के बीच कल टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। जिससे अमरोहा के लोगों में उत्साह है। शमी के परिवार को उनके घर पर पहुंचकर गांव के लोग बधाई दे रहे हैं और कल होने वाले मैच को देखने के लिए बातचीत कर रहे है। कल होने वाला मैच गांव के लोग शमी के घर पर देखेंगे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है।मोहम्मद शमी के तहेरे भाई आशकार, ताऊ शोएब अहमद, मामा रियाज अहमद ने बताया कि कल होने वाले भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले को लेकर गांव के लोगों में भारी उत्साह है। कल घर पर बैठक कर टेलीविजन पर गांव के लोग भाई मोहम्मद शमी के खेल को देखेंगे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए बड़ा टीवी सेट लगाया जाएगा। सामने कुर्सियां डाली जाएंगी। शाम तक सभी तैयारियां कर ली जाएंगी। हालांकि गांव में सिर्फ मोहम्मद शमी मां हैं। बाकी उनके दोनों भाई काम के सिलसिले में बाहर हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच का मोहम्मद शमी के घर ग्रामीण देखेंगे क्रिकेट।देश भारत की जीत के लिए कर रहा दुआहालांकि मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल वह समय से अपने मुरादाबाद घर पर पहुंच जाएंगे। जहां वह परिवार संग टीवी पर छोटे भाई मोहम्मद शमी को मैच खेलते हुए देखेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत ही कप जीतेगा। पूरा देश भारत की जीत के लिए दुआ कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |