मोहम्मद शब्द को लेकर मुस्लिम भाईचारा को आपत्ति,पिता की सफाई-यह शब्द उस समय के बादश का लिए | Father gave clarification on the song of Sidhu Musewala, said the word Mohammad in the song was used for the emperor of that time, Hazrat Sahib is our respected

लुधियाना: स्व.शुभदीप सिंह मूसेवाला और बलकौर सिंह सिद्धू।पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत वार विवादों में आ गया। इस गीत को लेकर मुस्लिम भाईचारा को अपत्ति थी। सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे कि इस गीत में मुहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मामले में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की।बलकौर सिंह ने फोन पर शाही इमाम को बताया कि ये मुहम्मद शब्द मुस्लिम भाईचारे के मुहम्मद साहिब के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। ये शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मुहम्मद खान के बारे में है। उस समय हरि सिंह नलूआ जी का युद्ध उस बादशाह से हुआ था।शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ।बलकौर सिंह ने कहा कि कहा मुस्लिम भाईचारे ने हमेशा सिद्धू को प्यार दिया है। बलकौर सिंह ने कहा कि ये लड़ाई जोवरोल के किले की लड़ाई का जिक्र है। ये लड़ाई में खान मुहम्मद और उसके 5 बेटों को बयां करने के लिए मुहम्मद शब्द का इस्तेमाल किया है। बलकौर सिंह ने कहा ये गीत 7 मिनट का था लेकिन शुभदीप की मौत के बाद ये गीत अधूरा रह गया।बाकी हजरत मुहम्मद साहिब सभी के आदरणीय है। मुस्लिम समाज हमारा अपना है । यदि किसी के मन को ठेस पहुंची तो वह माफी मांगते है। वहीं शाही इमाम ने कहा कि आने वाले समय में जो भी गीतकार इतिहास से जुड़ा गीत गाना चाहते है तो एक बार इतिहास को जरूर पड़े और जिस धर्म का इतिहास है उनके विशेषज्ञों से जरूर बात करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |