भालू को सामने देख उससे भिड़ी; खदेड़कर लिया दम,गांववाले फीमेल डॉग की बहादुरी देख हुए दंग

कांकेर: कांकेर जिले के ग्राम लाल माटवाड़ा में एक फीमेल डॉग ‘डेजी’ ने अपने मालिक की जान को भालू से बचा लिया। जिसने भी डेजी की इस कोशिश को देखा, वो हैरान रह गया। अपनी मालिक की रक्षा के लिए डेजी खुद से ज्यादा शक्तिशाली जानवर से भी लोहा लेने में नहीं हिचकिचाई और आखिरकार भालू भी उससे घबराकर भाग गया। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।अब फीमेल डॉग डेजी के अपने मालिक को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्राम लाल माटवाड़ा के रहने वाले रोशन साहू के घर मंगलवार को भालू घुस गया था। भालू रोशन साहू के ठीक सामने आकर खड़ा हो गया था और हमला करने को तैयार था, लेकिन तभी उसकी फीमेल डॉग डेजी वहां पहुंच गई और उसने मालिक पर आए खतरे को भांप लिया। वो जोर-जोर से भौंकने लगी और भालू के ठीक सामने आ गई। डेजी ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए भालू को दौड़ाना शुरू किया।डेजी आई भालू से मुकाबला करने के लिए उसके सामने।शुरू में तो भालू ने भी रुककर डेजी पर हमला करने का सोचा, लेकिन डेजी की हिम्मत के आगे आखिरकार वो भागने को मजबूर हो गया। इधर कुत्ते और उसके मालिक की आवाज सुनकर आसपास के भी लोग वहां आ गए और वे डेजी को भालू को भगाते देखकर हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि कुत्ते वफादार होते हैं और अपने मालिक के लिए जान भी दे सकते हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी आंखों से इसे देख भी लिया। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें 80 के दशक में आई फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ की याद आ गई, जिसमें कुत्ते मोती ने मालिक की हत्या का बदला हत्यारों से लिया था।मावली नगर में घूमते हुए भालू।पूरे गांव में सिर्फ फीमेल डॉग डेजी की बहादुरी की तारीफ हो रही है। मालिक रोशन साहू ने कहा कि अगर आज डेजी नहीं होती, तो उन्हें कुछ भी हो सकता था। उनकी जिंदगी बचाने वाली उनकी प्यारी फीमेल डॉग ही है। गांव के ही रूपेश कोर्राम ने कहा कि जंगल से भालू गांव की बस्ती में आते रहते हैं। इससे लोग काफी डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हर बार केवल सतर्क रहने की समझाइश देकर वन विभाग के कर्मचारी चले जाते हैं, लेकिन भालुओं से जान-माल की रक्षा के लिए वे कुछ नहीं कर रहे हैं।सड़क किनारे घूमते दिखाई दिए थे 3 भालू।लगातार रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं भालूग्राम लालमाटवाड़ा के पटेलपारा में भालुओं की दहशत है। सुबह-शाम भालू लोगो के घरों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। पटेल पारा बस्ती में 110 घर हैं, जिनमें से दो माह में भालू 50 घरों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस चुके हैं और गुड़, चावल, चना खाने के साथ-साथ तेल भी चट कर चुके हैं। सांस्कृतिक भवन का दरवाजा भी भालू तोड़ चुके हैं। लाल माटवाड़ा से लगे जंगल में पांच भालू हैं, जो लगातार बस्ती पहुंच रहे हैं। डेढ़ माह पहले ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में भी ग्रामीणों ने वन विभाग के नाम आवेदन दिया, ताकि भालुओं से उनकी रक्षा हो सके, लेकिन वन विभाग ने इस पर कुछ नहीं किया।झिपटोला के दुर्गा मंच पर भालू।मावली नगर में घूमते हुए दिखाई दिए थे 3 भालू10 दिन पहले 30 अक्टूबर को भी कांकेर जिले के मावली नगर में 3 भालू घूमते हुए दिखाई दिए थे। नरहरपुर तहसील के ग्राम दुधावा कैम्पपारा में भी भालू राशन की दुकान में घुस गया था और खिड़की-दरवाजे तोड़कर वहां रखा आटा, चावल और तेल चट कर चला गया था। वहीं झिपटोला के दुर्गा मंच पर भी रोज भालू पहुंच रहा है। रिहायशी इलाकों में भी शाम होते ही भालू घुस जाता है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर कभी इसने किसी पर हमला कर दिया, तो क्या होगा?राशन दुकान में घुसकर भी भालू ने मचाया था उत्पात।वहीं 28 अक्टूबर की रात को भी दसपुर गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शटर तोड़कर भालू अंदर घुस गया था। भालू ने वहां रखे नमक की बोरी को तहस-नहस कर दिया था। करीब 40 पैकेट नमक वहां बिखरा पड़ा मिला था। भालू 8 पैकेट गुड़ भी चट कर गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |