करबडोल में खेत में काम करने के दौरान युवक को लगा था करंट, ग्रामीणों ने हाईवे कर दिया जाम

छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा नगर में मंगलवार को करबडोल के ग्रामीणों के द्वारा जमकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि नवयुवक प्रदीप पिता महेश वर्मा अपने खेत में कार्य कर रहा था इसी दौरान विद्युत की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ जाने से कारण उसकी मौत हो गई ।ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार विद्युत विभाग में आवेदन दिया कि गांव में विद्युत की हाईटेंशन लाइट के तार काफी नीचे हैं जिन्हें व्यवस्थित ऊपर किया जाए , लेकिन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं वही गांव में लाइट के आने जाने का कोई निश्चित टाइम नहीं है। लाइनमैन से बार-बार शिकायत की जाती है लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है लाइट का निश्चित समय नहीं होने की वजह से यह घटना हुई है जब युवक खेत में काम कर रहा था ।तब लाइट नहीं थी लेकिन अचानक लाइट आ गई जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा पोस्टमार्टम करने के बाद विद्युत विभाग के सामने ग्रामीणों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और धरना में बैठ गए।इस मौके पर अमरवाड़ा पुलिस उपनिरीक्षक प्रिंसी साहू प्रधान आरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव अनूप रोहित प्रदीप घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। लेकिन ग्रामीण आक्रोशित थे, वही विद्युत विभाग के अधिकारी से मिलने के लिए अड़े हुए थे।मौके पर कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार उईके पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी और कहा कि आप लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |