युवक और उसके माता-पिता ने की पिटाई, भीख मांगने को मजबूर हुई लड़की

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे प्यार के झांसे में लिया था। इसके बाद घर ले जाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी और लड़की की शादी भी करवा दी। बाद में लड़की को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। अब मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है।16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल कुमार कश्यप(19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की जब स्कूल जाती थी, तब दिल कुमार उसे देखता था। बाद में युवक ने लड़की से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं, चलो मेरे साथ, हम दोनों पहले शादी कर लेंगे। पता चला है कि युवक ने पढ़ाई छोड़ दी और रोजी-मजदूरी का काम करता था।दिल कुमार कश्यप रोजी मजदूरी का काम करता था।इसके बाद लड़की भी उसकी बातों में आई और लड़के के साथ चली गई। युवक उससे शादी न करके उससे रेप करता रहा। लड़की ने कई दफा इस बात का विरोध किया, फिर भी वह नहीं माना। इस पर लड़की ने उससे कहा कि मुझे वापस घर जाना है। लेकिन युवक ने उसे जाने भी नहीं दिया। उधर कुछ समय बाद युवक के माता पिता ने जबरदस्ती ही युवक की शादी लड़की से करवा दी।तुम खाना ठीक से नहीं बनाती होबताया जा रहा है कि शादी होने के बाद लड़की युवक के साथ ही रहने लगी। एक साल तक उसके घर में ही रही। उधर, दिल के मात-पिता भी लड़की को परेशान करते रहे। कई बार दिल और उसके माता पिता ने लड़की से मारपीट की। युवक के परिजन संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप लड़की को ये कहकर प्रताड़ित करते थे कि तुम खाना ठीक से नहीं बनाती हो। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। लड़की की नानी ने भी इसका विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया था।स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी लड़कीवहीं घर से भगा देने के बाद लड़की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी। उधर, जब लड़की के माता बाहर से काम करके वापस लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को स्टेशन के बाहर देखा था। जिसके बाद लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बताई। फिर 6 नवंबर को मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल कमार संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप को गिरफ्तार किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |