राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम भीलवाड़िया में आयोजित

शाजापुर-पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 19/2/ 2022 से 25/2/ 2022 तक ग्राम भीलवाड़िया में आयोजित हो रहा है जिसमें आज दिनांक 19/2/2022 को शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस के तिवारी ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ा कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया | इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को बताया की वह किस प्रकार से इस शिविर में रहकर सामुदायिक कार्यों से जुड़ कर अपने अंदर नेतृत्व के गुणों को विकसित कर सकेंगे |इस अवसर पर रासेयो के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश निगवाल ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते करते हुए कहा कि वह इस शिविर में सभी कार्य मन लगाकर करें तथा शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें| डा.निगवाल द्वारा स्वयंसेवकों को सात दिवसीय दिनचर्या के बारे में बताया| उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आशीष चाचोदिया , प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सोनी, प्रोफेसर हरेंद्र सिंह गुर्जर महाविद्यालय के ग्रंथपाल नहब आलम अंसारी,माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़िया के प्रधानाचार्य राकेश बागवान,आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी सोना चोहान , रासेयो के स्वंय सेवक उपस्थित रहे| इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण युवा एवं आम जन उपस्थित रहे |7 दिन तक चलने वाले इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम भीलवाड़िया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वच्छता अभियान, कोरोना जागरूकता अभियान, माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री का कार्य, सफाई अभियान, एड्स जागरूकता अभियान, पर्यावरण , प्रौढ़ साक्षरता, आदि कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |