बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले-पर्यवेक्षकों का समूह तय करेंगे उम्मीदवार,आदिवासियों की नाराजगी का मिलेगा फायदा

बिलासपुर: BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। प्रत्याशी तय करने के लिए उन्होंने समीक्षा बैठक भी कर ली। दावेदारों में शामिल नामों में एक नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम भानुप्रतापुर जाएगी और टीम की रिपोर्ट पर उम्मीदवार तय किया जाएगा।प्रदेश में सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया है और विधानसभा चुनाव के लिए अब महज एक साल का समय बचा है। ऐसे में भानुप्रतापपुर में विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव को विधानसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ ही सत्ताधारी दल कांग्रेस में भी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस का उम्मीदवार तय माना जा रहा है। कांग्रेस की ओर से दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय है। वहीं, भाजपा में अभी प्रत्याशी चयन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।प्रदेश अध्यक्ष साव बोले- पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर तय होगा प्रत्याशीभानुप्रतापपुर में उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने भानुप्रतापुर गए थे। समीक्षा बैठक में उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की है। प्रत्याशी चयन करने के लिए उन्होंने पर्यवेक्षकों की टीम बनाने की बात कही है। पर्यवेक्षकों का समूह भानुप्रतापपुर जाकर जल्द ही रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद उम्मीदवार तय किया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी है। क्षेत्र में विकास के सभी काम ठप है। आदिवासी समाज के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया है, उनके आरक्षण में कटौती कर दी गई है। स्थानीय युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। वहीं, किसान भी सरकार के शोषण का शिकार हो रही है। इस परिस्थिति में भाजपा दमदारी से उपचुनाव लड़ेगी और हम भानुप्रतापपुर चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |