महिला के पांव में बांध दिया था गत्ता, उसके पैर नहीं, कुल्हे में है फ्रैक्चर

नीमच: जिला चिकित्सालय में उपचार में होने वाली लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह है कि बगैर जांच पड़ताल के उपचार कर दिया जाता है। ऐसा ही मामला सोमवार को बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों के उपचार के दौरान देखने को मिला था।उपचार के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने महिला के पैर में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर चढ़ाने के बजाय, कागज का गत्ता लपेट दिया था, लेकिन जब महिला का एक्सरे हुआ, तो उसे पैर नहीं कुल्हे में फ्रैक्चर निकले हैं।उल्लेखनीय है कि सोमवार को नीमच से मंदसौर जा रही मीनाक्षी बस फोरलेन पर चलदु के समीप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। हादसे में करीब 7 यात्रियों को चोट आई थी, जिसमें 5 यात्री ग्राम सोनियाना निवासी थे। बताया जा रहा है कि हादसे में गुइडीबाई नाम की यात्री के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई थी,एक्सरे में आया पैर नहीं कूल्हे की हड्डियों में है फ्रैक्चरजिस पर जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक चिकित्सक नहीं होने पर मौजूद चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों ने महिला के पैर में कार्टून का गत्ता बांध दिया था, लेकिन महिला के परिजनों ने जब महिला का एक्सरे कराया, तो उसके पैर के बजाय कुल्हे की हड्डियों में तीन फ्रैक्चर पाए गए।मामले में जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने बताया कि इससे पता चलता है कि जिला अस्पताल में किस तरह का इलाज हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में हालात यह है कि इतना बड़ा ट्रामा सेंटर बनने के बाद भी चिकित्सकों के अभाव में उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऑर्थोंपेडिक चिकित्सक के अभाव में रोगियों के लिए एक मात्र विकल्प निजी चिकित्सालय है या फिर नीमच से रैफर हो जाओ, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि चिकित्सकों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |