Breking -खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 459 के विरुद्ध एफआईआर, 38 के विरुद्ध एनएसए

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 459 के विरुद्ध एफआईआर, 38 के विरुद्ध एनएसए
उज्जैन 18 फरवरी। आम नागरिकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक 459 मिलावटखोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है और 38 के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की गई है।

नवम्बर-2020 से शुरू किये गये मिलावट से मुक्ति अभियान में 26 हजार 360 नमूनों की जाँच की गई। इनमें 4 हजार 903 असफल नमूने पाये गये। मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 8 खाद्य प्रतिष्ठान को नष्ट किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों में मिलावट पाये जाने पर 220 प्रतिष्ठान सील किये गये और 20 करोड़ 39 लाख रुपये की खाद्य सामग्री को जप्त किया गया। न्यायालय द्वारा अधिरोपित 3 करोड़ 79 लाख रुपये के अर्थदण्ड की वसूली भी की गई।

क्रमांक 0472 एचएस शर्मा/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |