तुलसीराम भावसार बने भावसार समाज अध्यक्ष

शाजापुर.
भावसार समाज शाजापुर के वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम भावसार को सर्व सहमति से भावसार समाज शाजापुर का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
भावसार समाज शाजापुर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भावसार समाज धर्मशाला परिसर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले रामचंद्र भावसार (मुन्ना) ने प्रबंध कार्यकारिणी के नियमों का वाचन किया। इसके पश्चात बैठक में भावसार समाज के अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवार जिसमें तुलसीराम भावसार और संतोष भावसार से कार्यकारिणी द्वारा विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात दोनों उम्मीदवारों की सहमति से गोली डालकर निर्णय करने की सहमति ली गई। इसके बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्चियां बनाकर माता मंदिर में रख दी गई। बाद में यहां पर एक बालिका द्वारा एक पर्ची को उठाया गया। बालिका द्वारा उठाई गई पर्ची को खोलने पर उसमें तुलसीराम भावसार का नाम लिखा हुआ आया। इसके आधार पर प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा तुलसीराम भावसार को समाज का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ सुखदेव भावसार, सुरेशचंद्र भावसार, अमृतलाल भावसार, देवनारायण परिहार, रामचंद्र भावसार (मुन्ना), महेश भावसार (चौधरी), जितेंद्र (बंटी) भावसार, संतोष भावसार (बेरछा) उपस्थित रहे। समाज अध्यक्ष घोषित होने के बाद विभिन्न समाजजनों ने तुलसीराम भावसार का पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से सम्मान करते हुए मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |