देव दीपावली पर सैकड़ों भक्तों ने लिया हिस्सा; गोमती मां की 11 वेदियों से पुजारी विधि विधान से उतारी महाआरती

लखनऊ: मां गोमती की 11 वेदियों से पुजारी विधि विधान से महाआरती हुई।मनकामेश्वर उपवन घाट गोमती किनारे देव दीपावली का भव्य आयोजन सोमवार को हुआ। इस बार घाट पर सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमाने का लक्ष्य था लेकिन चार लाख के करीब दीप जल गए।कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है, लेकिन चंद्रग्रहण पड़ने के नाते महाआरती का आयोजन सात नवंबर सोमवार की शाम किया गया।वाराणसी की तर्ज पर लखनऊ के मां गोमती की 11 वेदियों से पुजारी विधि विधान से महाआरती हुई।यहां पर दीपदान के साथ ही रंगोली, फूलों से वेदियां सजाई गई।मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि गोमती तट मनकामेश्वर उपवन घाट पर यह आयोजन बीते आठ साल से हो रहा है।महंत देव्या गिरि ने बताया कि गोमती की स्वच्छता एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से आठ साल पहले हर पूर्णिमा पर गोमती आरती का आयोजन किया जाता है। देव दीपावली के मौके पर भव्यता से मां गोमती की आरती की गई।देव दीपावली के अवसर पर मां गोमती के तट पर मनकामेश्वर उपवन में महापौर संयुक्ति भाटिया ने दीपदान कर महाआरती सम्मलित होकर में मां गोमती की आरती की।कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली पर देवता उसी स्थान पर मौजूद रहते हैं। इस दिन दीप प्रज्जवलन करने का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालु भी हजारों की संख्या में पहुंचे।श्रद्धालु भी हजारों की संख्या में पहुंचे।श्रद्धालु महाआरती में शामिल नहीं हो पाए वह अपने घरों में देर शाम को देव दीपावली पर घी के दीप जरूर जलाने पहुंचे।महंत ने यह भी बताया कि इस बार आठ नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है।कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है, लेकिन चंद्रग्रहण पड़ने के नाते महाआरती का आयोजन सात नवंबर सोमवार की शाम किया गया। यहां पर दीपदान के साथ ही रंगोली, फूलों से वेदियां सजाई गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रश्मि चतुर्वेदी व अनुज डांस एकेडमी की ओर से किए गए। शहर में इसके अलावा भी कई संस्थाएं व मंदिर समितियां आयोजन किए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |