प्रदेश के वित्त मंत्री ने कहा- कटनी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगनशील

कटनी: जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को कटनी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कटनी के प्रत्येक कार्यकर्ता लगनशील, जिम्मेदार हैं। पार्टी की नीति रीति को लगातार आगे बढाने में एक-एक कार्यकर्ता जुटे हैं। हमारे संस्कार हैं दायित्व के लिए व्यक्ति का चयन बदलता है।मंत्री ने कहा कि आज एक साधारण कार्यकर्ता दीपक सोनी को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अपने संकल्प को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने पार्टी की इस जिम्मेदारी को सभी के सहयोग से निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद, उसकी किसी भी समस्या का निदान और सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन से पार्टी की जिम्मेदारी को निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, पूर्व राज्यमंत्री अलका जैन, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, महामंत्री चेतन हिंदूजा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |