तंत्र-मंत्र के चक्कर मे मासूम की हत्या, बोरे में बंद मिली थी लाश, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के रुदा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 12 साल के समीर के हत्यारे कोई और नहीं पड़ोस के दंपति निकले। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। आज इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम रुदा निवासी समीर साहू पिता खिलेश्वर साहू (12) 23 अक्टूबर की शाम से खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा था। देर शाम तक घर वालों ने उसकी खोज की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने क्षेत्र में समीर की तलाश में जुटी। 24 अक्टूबर को सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे नर्सरी के पास खेत के मेड़ में प्लास्टिक की एक बोरी में कुछ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बोरे में समीर की लाश थी, जिस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समीर साहू की पहचान करवाई।

परिजनों की शिकायत के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करें, नहीं तो वो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। इसके बाद क्राइम ब्रांच अंडा थाने में ही जुटी थी। उन्होंने वहां एक अस्थाई पुलिस के बेस कैंप बना लिया था। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जांच की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल सका था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ में लिया। जांच में पुलिस ने आखिरकार समीर की हत्या करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |