हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली, लोगों ने पूजन के बाद किया दीपदान

सोनभद्र: दुद्धी में मनाई गई देव दीपावली।सोनभद्र के दुद्धी में प्राचीन शिवाजी तालाब पर देव दीपावली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन तालाब के घाटों पर दीपक से सम्पूर्ण घाट जगमगा उठा । राजस्व विभाग व नव युवक स्वर्णकार संघ की ओर से मराठा शिवाजी तालाब के छठ घाट पर 5100 दीयों से घाट को रोशन कर देव दीपावली मनाया। इस दौरान गंगा आरती का भी कार्यक्रम और राधा कृष्ण की झांकी का आयोजन किया गया।देव दिवाली दुद्धी में माँ काली जी मन्दिर,श्री राधाकृष्ण मन्दिर, प्राचीन हनुमानजी महाबीर मन्दिर, श्री संकट मोचन मन्दिर, श्री पंचदेव मन्दिर, श्री शिवमन्दिर रामनगर व डी सी एफ,श्री पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, डीहवार बाबा मन्दिर, श्री दुर्गा जी मन्दिर,शिवाजी तालाब पर स्थित मंदिरों सहित आसपास के सभी मन्दिरों पर आकर्षक सजावट कर, दीयों की रोशनी से जगमग किया गया। देव दीपावली का आकर्षक नजारा शिवाजी तालाब पर देखने को मिला। शिवाजी तालाब के मन्दिर व सभी घाट पर 5100 दीयों से घाट को रोशन किया गया जिनमें ब्रह्मपुत्र,अलकनन्दा, गोदावरी,गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा,कृष्णा, कावेरी समेत सभी घाट दीयों की जगमगाहट से रौशन हो उठे।सोनभद्र में मनाई गई देव दीपावली।लोगों ने पूजन के बाद किया दीपदानदीयों की स्वर्णिम रोशनी से सराबोर शिवाजी तालाब पर देव दीपावली की आभा देखते ही बन रही थी। शिवाजी तालाब पर आयोजित देव दीपावली के आयोजन में आये लोगों ने सपरिवार पूजन अर्चन कर दीप दान किया। इस दरम्यान वाराणसी से पधारे प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा गंगा आरती का विहंगम दृश्य बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन तहसील प्रशासन परिवार की ओर से किया जाता है। जिसमें तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता होती है।सोनभद्र में मनाई गई देव दीपावली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |