क्विकर डॉट कॉम से जरूरतमंदों का नंबर निकालते, काम में गलती बताकर पैसे ऐंठते थे

भोपाल: भोपाल पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को दिल्ली गिरफ्तार किया है। फरियादी ने क्विकर डॉट कॉम पर नौकरी के रजिस्ट्रेशन किया था। फरियादी के पास एक अज्ञात नंबर से अच्छी सैलरी पर डाटा एंट्री की नौकरी के लिए ऑफर आया। इसके बाद काम में गलती बताकर उसे सही करवाने के नाम पर उसे ठगा गया था।भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तम नगर निवासी सुधीर वर्मा उर्फ अमित कुमार, मोहन गार्डेन निवासी नितिश कुमार, जैतपुर निवासी दीपू नाथ को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई 27 जून को इंद्रपुरी निवासी संजीवनी बघेल की शिकायत पर की गई। ठगों ने काम में गलती बताकर फरियादी से सैलरी न आने की धमकी देकर 38,950 रुपए की ठगी थी। तीनों आरोपी लोगों से web infotech solution कंपनी में डाटा एट्री की जॉब देने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।आरोपियों ने 100 लोगों के साथ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। आरोपी ऑनलाइन साइट से डाटा निकालकर जरूरतमंदों को फर्जी नंबर से कॉल करके ज्यादा सैलरी में डाटा एंट्री की नौकरी का झांसा देते थे। इसके बाद डाटा एंट्री के लिए पीडीएफ फाइल देते थे। काम में गलती बताकर अलग-अलग चार्जेस, रजिस्ट्रेशन चार्ज , प्रोसेसिंग फिस व गलती सुधारने व सैलेरी न आने की धमकी देकर बैंकों में पैसा डलवाकर आपस में बांट लेते थे।तकनीकी मदद से ठगों तक पहुंची पुलिससायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की। टीम ने तकनीकी एनालिसिस के आधार पर और फरियादी द्वारा दिए गए साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से 4 मोबाइल व 5 एटीएम जब्त किया गया है। साथ ही, सायबर क्राइम से जुड़ी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9479990636 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |