1535 नोट देने थे 20 डालर के,कागज के टुकड़े और साबुन थमा गए,3 लाख ले हुए फरार

लुधियाना: नौसरबाजों को पैसों का भरा लिखाफा देने जा रहा पीड़ित राज कुमार का बेटा माधव। पंजाब के जिला लुधियाना में नौसरबाजों ने जालंधर के स्पोर्टस किटों का सामान बेचने वाले डीलर से 3 लाख 7 हजार रुपये की ठगी कर दी। बदमाशों ने पिता-पुत्र को अपने जाल में फंसाया और नौसरबाजी करके फरार हो गए। कुछ दिन पहले जालंधर के राज कुमार लुधियाना में किसी दुकान पर स्पोर्टस का सामान बेचने आए थे। इतने में कुछ युवक उन्हें वहां मिल गए।युवक उनसे कहना लगे कि वह उन्हें भारतीय करंसी की जगह अमेरिकन डालर दे देंगे। उन्हें भारतीय करंसी की बहुत जरूर है लेकिन उनके पास अमेरिकन करंसी है। ठगों ने 20 डालर तो राज कुमार को उसी समय दे दिए जिससे उनका भरोसा जीत लिया।पीड़ित राज कुमार के बयान लिखते जांच अधिकारी,साथ में मौजूद CIA इंचार्ज राजेश शर्मा।नौसरबाजों के साथ राज कुमार का सौदा हुआ कि वह उन्हें तीन लाख रुपये देंगे और नौसरबाज उन्हें 1535 नोट (सभी 20 डालर) वाले देंगे। जो करीब 25 लाख रकम बन रही है। इतनी बड़ी रकम के लालच में आकर राज कुमार लुधियाना आ पहुंचा।नौसरबाजों ने उन्हें गांव सेखेवाल रोड़ पर बुला लिया। सेखेवाल में जब पिता-पुत्र पहुंचे तो आरोपी उनकी कार में आकर बैठते है। कुछ देर बाद कार से बाहर आकर राजकुमार का बेटा माधव ठग्गों को तीन लाख 7 हजार रुपये देता हैनौसरबाज उसे एक लिफाफा पकड़ाता है। देखते ही देखते नौसरबाज बिना किसी देरी की पैसों वाले बैग लेकर गली में निकल जाते है। माधव उन्हें देख रहा होता है। इतने में कार के अंदर से पैसे गिनता हुआ उसका पिता राज कुमार उसे आवाज देता कि लिफाफे में पैसे नहीं है। साबुन और अखबार के टुकड़े लिफाफा में लपेटें है। यह सुन माधव बदमाशों के पीछे भागता है लेकिन वह फरार हो जाते है।घटना स्थल पर जांच करने पहुंची ADCP रूपिंदर कौर सरां।बता दें घटना स्थल से पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की घटना की काल गई लेकिन जब पुलिस के बड़े अधिकारी जिनमें ADCP रूपिंदर कौर सरां, CIA इंचार्ज राजेश शर्मा व थाना बस्ती SHO मौके पर पहुंचे तो पता चला ये मामला ठग्गी का है।पुलिस ने इस मामले पीड़ितों की शिकायत लिखी। CIA टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले और फूटेज निकाल ली। CCTV में आरोपी ठगी करके खिसकते साफ दिखे। अभी तक पुलिस इस मामले में करीब 3 से 4 लोगों को रडार पर लेकर चल रही है।शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि वह व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए लुधियाना आया करता था। कुछ दिन पहले अपनी लुधियाना यात्रा के दौरान आरोपी ने उसे बताया कि उसके पास कुछ अमेरिकी डॉलर हैं, जिसे वह बदलने में असमर्थ है, क्योंकि मनी एक्सचेंजर्स उससे पूछते थे कि उसे डॉलर कहां से मिले।आरोपी ने उसे पेशकश की कि वह उसे सस्ते दामों पर डॉलर बेच सकता है। बता दें इससे पहले 16 अक्टूबर को भी जालसाजों ने इसी तरह एक केमिस्ट से 3 लाख रुपये ठगे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |