भिंड जिले के 4 श्रद्धालुओं की मौत; रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

दतिया: दतिया जिले के सेवड़ा में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सिंध नदी के पुल से गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर हादसे को लेकर दुख जताया।दतिया तहसीलदार ने बताया कि बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चे और महिलाओं सहित कुल 28 लोग सवार थे। यह सभी भिंड जिले के दबोह के निवासी हैं। सभी श्रद्धालु रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर लौट रहे थे।दबोह के वार्ड नंबर आठ निवासी बादशाह कुशवाहा अपने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों के साथ रत्नगढ़ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। सेंवड़ा में सनकुआ पर सिंध नदी के छोटे पुल पर चढ़ते ही खराब सड़क के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित नदी किनारे रेत पर गिर गया। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। महिलाओं सहित करीब 15 लोग आधे घंटे तक ट्राली के नीचे दबे रहे।चार लोगों को ग्वालियर रेफरनदी क्षेत्र में सनकुआ मेले में शामिल होने आए लोगों ने उन्हें मशक्कत के बाद निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची सभी ने मिलकर लोगों को रेस्क्यू किया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को 11 एंबुलेंस की मदद से दतिया मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां पहुंचे पर एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।इनकी हुई मौतउषा पत्नी जगत सिंह कुशवाह (25), कस्तूरी पत्नी चतुर्भुज कुशवाह (40), गब्बर पिता बादशाह कुशवाह (26) और सीता (38) की मौत हो गई। इनमें सीता की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई।यह हुए घायलपार्वती कुशवाहा, बिट्टी पुत्री प्रमोद कुशवाहा, आरती पुत्री सचिन, प्रमोद पिता पतिराम कुशवाहा, जूली पुत्री जगत सिंह,रजनी पत्नी नारायण सिंह, संस्कार पुत्री प्रमोद कुशवाहा, कस्तूरी पत्नी अमर सिंह, प्रीति पत्नी सोनू, शिवानी पुत्री दीपक कुशवाहा, राखी पुत्री दीपक, रामवती पत्नी बादशाह कुशवाहा, मुरारी, दीक्षा पुत्री रिंकू, नोगली पत्नी काशीराम,पार्वती पुत्री प्रमोद और अरविंद शामिल हैं।गृहमंत्री ने किया दुख जाहिरप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ईश्वर मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व पीड़ित परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल हुए लोगों के परिजन बिलकुल चिंता न करें। सभी घायलों का यथाशीघ्र और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। त्वरित इलाज के लिए घायलों को ग्वालियर और दतिया के अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों जगह अस्पताल प्रबंधन से घायलों के इलाज का लगातार अपडेट ले रहा हूं।यह रहा हादसे का कारणसेवड़ा का सिंध नदी पर बना छोटा पुल लंबे समय से जर्जर हाल में है। करीब 2 महीने पहले सिंध नदी में आई बाढ़ के कारण छोटा पुल डैमेज हुआ था। इसके कारण पुल पर कई जगह गड्ढे हो चुके हैं और कटाव भी आ गया। इन्हीं गड्ढों और पुल पर आए कटाव के कारण ट्रैक्टर-ट्राली पुल पर चढ़ते ही अनबैलेंस होकर करीब 25 फीट पर नीचे जा गिरे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |