8 साल की मासूम की हालत नाजुक; आरोपी को चाचा कहती थी नाबालिग

कोरबा: जांच करती हुई पुलिस।कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के को चाचा कहती थी।बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार को सुबह जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। वहीं पर पड़ोस का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का भी था। लड़के ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़के ने उसे किसी से भी कुछ नहीं कहने से मना किया और डराया-धमकाया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। पिता ने कहा कि जब वो और उसकी मां खेत से काम करके लौटे, तो देखा बेटी के कपड़े खून से सने हुए हैं। खून निकलना उस वक्त भी जारी था।पुलिस ने बयान किया दर्ज।पिता ने कहा कि बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हें बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची की मां ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और उसे बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती।रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 3 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी को वे अपने साथ लेकर गए थे। बीच वाली बेटी घर में थी और ये सबसे बड़ी बेटी है, जिसके साथ जंगल में मवेशी चराने के दौरान घटना हुई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से उन्हें मेमो मिला है। केस डायरी को बांगो थाने भेजा जाएगा।जिला अस्पताल पुलिस चौकी भेजेगी केस डायरी।बांगो थाना पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, वे जांच और कार्रवाई करेंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रही और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका था और कोई काम नहीं करता था।कोरबा में रेप के मामले लगातार आ रहे सामनेकरीब 20 दिन पहले भी कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पढ़िए पूरी खबरपिता ने पिछले महीने बेटी से किया था रेप।सितंबर के महीने में भी कोरबा जिले में गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। जब एक युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद युवती ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों में नुनेरा छात्रावास अधीक्षक भी शामिल था।जुलाई में भाई के साथ निकली लड़की के साथ हुआ था गैंगरेपइस साल जुलाई के महीने में भी कोरबा में 16 साल की एक लड़की से 3 युवकों ने गैंगरेप किया था। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने लड़की के भाई को डरा-धमकाकर भगा दिया था। इसके बाद वे लड़की को उठा ले गए और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। वारदात के 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। मामला कोतवाली क्षेत्र का था।जुलाई में हुए गैंगरेप के चारों आरोपी।पुलिस ने बिलासपुर से मिशन रोड निवासी आशीष‎ (26), रवि सिंह (19),‎ रामसागरपारा निवासी साहिल सागर‎ (22) और राताखार निवासी दीपेश‎ प्रजापति (29) काे पकड़ा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |