थाना खुजनेर, जिला राजगढ़ *दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या

थाना खुजनेर, जिला राजगढ़

*दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या,*
*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फरार आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आधुनिकता के युग में भी समाज के बीच रह रहे कुछ कुपित मानसिकता के लोगों के कारण दहेज प्रथा जैसे दंश का सामना सामाजिक जनमानस को करना पड़ रहा है वहीं यह प्रथा महिलाओं के लिये एक ऐसा कुठाराघात है जिसके चलते कई वीभत्स परिणाम भी देखने में आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना खुजनेर क्षेत्रांतर्गत घटित हुआ है जहां एक महिला द्वारा दहेज मांग की असहनीय प्रताड़ना के चलते अपनी ही लीला समाप्त कर ली गई।
दिनांक 07/10/2021 को किरण पति पंकज जयसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम लिंबोदा की जलने से घायल होकर शासकीय अस्पताल खुजनेर से इलाज हेतु इंदौर रेफर किया गया था जिसकी इलाज के दौरान टीचोईथराम अस्पताल इंदौर में मृत्यु होने से मार्ग क्रमांक 32 /21 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच में लिया गया दौराने जांच महिला को प्रताड़ित करने से महिला ने आत्महत्या की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 347/ 21 धारा 498A, 306, 34 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना घटना दिनांक से ही अपराध सदर के आरोपी गण घनश्याम जयसवाल नि. रामपुरिया, पंकज जयसवाल , प्रेमनारायण जयसवाल, प्रेमबाई जयसवाल सर्व निवासी ग्राम लिंबोदा घटना दिनांक से ही फरार थे
चुंकि मामला नवविवाहिता स्त्री की मृत्यु से जुड़ा हुआ था, जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले में तत्काल जांच को तेज करते हुए मामले से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिये गये, प्रकरण में गंभीर रूप से जांच कर सूचनाकर्ता एवं परिवार जनों के कथन लिए गए जिनके द्वारा कई खुलासे किये गये, कथनों से प्रकाश में आया कि मृतिका किरणबाई की सास प्रेमबाई, ससुर प्रेम नारायण और पति पंकज सर्व नि.लिंबोदा, मामा ससुर घनश्याम जयसवाल निवासी रामपुरिया के मृतिका को दहेज के लिये परेशान करते थे साथ ही किरण बाई को दहेज में टीव्ही, मोटरसाइकिल एवं अन्य चीजों को लाने के लिये परेशान कर उसके साथ मारपीट करते थे। सम्पूर्ण मर्ग जांच के दौरान थाना खुजनेर में आरोपियो के विरुद्ध दिनांक 26/10/2021 को अपराध क्रमांक 347/2021 धारा 498-A, 306, 34 ipc का कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान एसडीओपी राजगढ़ के नेतृत्व में थाना खुजनेर की पुलिस टीम ने आरोपियों को तलाश कर दिनांक 14/02/2022 को आरोपिया प्रेमबाई जयसवाल नि लिंबोदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी सुश्री सनम बी खान, थाना प्रभारी खुजनेर रजनेश सिरोठिया, सउनि जगदीश यादव, प्रआर बिहारी, रामकैलाश दांगी, आर कपिल, आर अरशद , आर सुनील, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
    ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :
  • ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |