पत्थर से सिर कुचलकर कुएं में फेंकी लाश, दो ग्राहकों ने ही ले ली जान

रायपुर: रायपुर शहर के एक दुकानदार की ग्राहकों ने हत्या कर दी। बात बस इतनी थी कि ग्राहकों का मुफ्त में सिगरेट पीने का मन किया, दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर डाली। माना इलाके में हुई इस वारदात में दोनों बदमाश गिरफ्तार हाे चुके हैं।माना थाने की पुलिस के पास 3 नवंबर को विक्रम बर्मन नाम का युवक आया था। इसने बताया कि इसके पिता बीरेन्द्र बर्मन चना मुर्रा की दुकान लगाते हैं। देर शाम तक घर पर नहीं लौटे, दुकान से भी गायब हैं। पहले पुलिस ने इस केस में बीरेंद्र के लापता होने की FIR दर्ज की।अगले ही दिन 4 नवंबर को खबर आई कि बनरसी गांव के रास्ते में एक कुएं में बीरेंद्र की लाश पड़ी है। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालकर देखने से पता चला कि लाश की नाक और आंख के ऊपर चोट के निशान हैं। गले को गमछे से कसकर बांधा गया था। पुलिस समझ गई कि मामला हत्या का है।जांच टीम को अब इस केस में कामयाबी मिली है। इस कांड में शामिल बनरसी गांव के निवासी रूपेश यादव के बारे में पुलिस को पता चला। खबर मिली थी कि ये दो दिन पहले बीरेंद्र की दुकान में देखा गया था। पूछताछ करने पर इसने बताया कि वो और उसका अन्य साथी कोमल यादव बीरेंद्र की दुकान पर मुर्रा खरीदने गए थे।मुफ्त की सिगरेट बनी मौत की वजहकोमल यादव ने बीरेन्द्र बर्मन से सिगरेट मांगी। सिगरेट देकर दुकानदार पैसे मांगने लगा। यही बात बदमाशों को खटक गई। कोमल ने कह दिया कि पैसे बाद में दे देगा। बीरेन्द्र ने मुफ्त में सिगरेट देने से इंकार किया तो विवाद हो गया। बीरेंद्र को बदमाशों ने पीटा और पत्थर से मृतक के सिर और गर्दन के पास वार कर दिया। रूपेश यादव ने डंडे से वार किया। अपने पास रखे गमछे से बीरेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से शव कुएं में फेंक दिया था।20 दिन में हत्या के 4 मामलेबीते 20 दिनों में रायपुर में हत्या के चार मामले सामने आए। पहली घटना मेंबॉयफ्रेंड संग घूमने गई बैंककर्मी की मौत हो गई थी। इस केस में बजरंग दल ने हत्या का आरोप लगाकर प्रेमी को गिरफ्तार करवाया था।करीब 17 दिन पहले डीडी नगर इलाके में वकील ने अपनी पत्नी और सास को रॉड मारकर मौत की नींद सुला दिया था। वकील अपनी बेटी को साथ रखना चाह रहा था इसी वजह से पति-पत्नी का विवाद था।12 दिन पहले रायपुर के रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने दिवाली पर दो कर्मचारियों को न पैसे दिए न छुट्टी, गुस्साए कर्मचारियों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।करीब 8 दिन पहले ही बीरगांव हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ, यहां कांग्रेस नेता के भतीजे को गांजा माफिया ने शराब पिलवाई और रंजिश की वजह से उसकी हत्या करवा दी। माफिया करीम और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Source link

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |