कहा- एक माह पहले ज्ञापन देने के बाद भी किसानों को खाद के लिए पड़ रहा भटकना

हरदा: हरदा जिले में किसानों को रवि सीजन के लिए आ रही खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जिला सहकारी बैंक के सामने धरना देकर प्रदर्शन दिया था। जिसके बाद भारतीय किसान संघ ने भी जिला प्रशासन पर आरोप लगाए है।भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाकिसं ने बीते एक महीने पहले जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई थी लेकिन अवस्थाओं के चलते प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि खाद वितरण में हो रही अव्यवस्था प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के किसानों की समस्याओं को लेकर भाकिसं 22 नवंबर को भोपाल में एक दिवसीय विशाल आंदोलन करने जा रहा है।जिसमें प्रदेश भर के लाखों किसान शामिल होंगे।प्रशासन का दावा- जिले में नहीं है खाद की कमीकलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि जिले में उर्वरक उपलब्धता की कोई कमी नहीं है। किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। किसान उर्वरक की कमी संबंधी किसी की भी भ्रामक बातों में ना आएं। कलेक्टर गर्ग ने कहा है कि उर्वरक की कमी के संबंध में कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई गई थी, जिसके कारण किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उप संचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने जिले में उर्वरक उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले को गत वर्ष से इस बार अधिक उर्वरक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले में इस समय 11910 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है,जबकि गत वर्ष 8317 मीट्रिक टन यूरिया ही उपलब्ध था। इसी तरह जिले में इस समय 12677 टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। जबकि गत वर्ष 11121 मेट्रिक टन ही उपलब्ध था। जिले में 1090 मीट्रिक टन म्यूरेट ऑफ पोटाश उपलब्ध है, जबकि गत वर्ष पोटाश उर्वरक केवल 680 मीट्रिक टन ही उपलब्ध था। इसके अलावा जिले में इस समय 2532 मीट्रिक टन कॉम्प्लेक्स उर्वरक भी उपलब्ध है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |