रोजाना की तरह गया था दोस्तों के साथ; अचानक बेहोश होकर गिरा

कोरबा: कोरबा जिले के सलियाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसके आंगनबाड़ी में बेहोश होने की खबर मिली। जब वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।सलियाभाटा के जितेंद्र दिवाकर अपनी पत्नी गुलशन और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा 5 साल का है, जिसका नाम भावेश दिवाकर है। वहीं छोटा बेटा अभी सिर्फ 6 महीने का है। जितेंद्र दिवाकर ने बताया कि उनका 5 साल का बेटा भावेश रोजाना की तरह शविवार दोपहर को 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। वहीं वे उस वक्त गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि भावेश आंगनबाड़ी में बेहोश होकर गिर गया है।कोरबा जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर पहुंचे थे परिजन।पिता ने बताया कि बेटे के बेहोश होने की खबर सुनकर वे तुरंत आंगनबाड़ी पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, ये परिवारवालों को समझ में नहीं आ रहा है। पिता जितेंद्र का कहना है कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था और रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र गया था। इस बीच उसके साथ क्या घटना घटी है, इसकी जांच होनी चाहिए।बेटे की मौत से घर में मातम का माहौल।इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम बाई खैरवार का कहना है कि भावेश को आंगनबाड़ी ले जाने के लिए वो सुबह 10 बजे उसके घर गई थी, लेकिन किसी कारणवश वो उस वक्त उसके साथ नहीं आया। बाद में बच्चा अपने दोस्तों के साथ दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी पहुंचा और अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तत्काल परिवार वालों को दी।बच्चे का शव।वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी को करतला थाना भेजा जाएगा। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |