उत्पादन की जांच की, किसानों से खेतों में पराली न जलाकर गौशाला में देने की अपील की

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही में डीएम ने पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की।भदोही जनपद के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उप निदेशक कृषि के साथ मूसीलाडपुर गांव में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की है। उन्नत किस्म के बीज बोने सहित जैविक खेती को डीएम ने बढ़ावा देने की बात कही। जिलाधिकारी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 की खरीफ क्रॉप कटिंग से ब्लाक, तहसील एवं जिले की औसत उपज के बारे में जानकारी मिलती है और इससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए खेत एवं स्थल का निर्धारण रेंडमली किया जाता है। उन्होंने बताया कि चयनित खेत में धान की प्रजाति गंगा कावेरी की बुवाई की गई है।भदोही में डीएम ने पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की।किसानों से पराली न जलाने की अपीलउपज 54.61 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। जिलाधिकारी के द्वारा क्रॉप कटिंग के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से भी वार्ता की गई और अच्छी उपज एवं पैदावार हेतु संबंधित जिला कृषि अधिकारी से मिलकर अच्छे उन्नत किस्म के बीज बोने हेतु सुझाव दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी गौरंग राठी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वह पराली न जलाने इससे नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि किसान धान बेचने के लिए अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर पहुंचे, जिससे उन्हें धान का उचित मूल्य मिल सके। किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आएं। इस मौके पर तहसीलदार सतपाल प्रजापति, संबंधित लेखपाल ,ग्राम प्रधान और कृषक बंधु मौजूद रहे।भदोही में डीएम ने पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |