Post Office S/A का स्टेटमेंट अब ऑनलाइन भी कर सकेंगे चेक

भारत सरकार ने पोस्ट ऑफिस बचत बैंक योजना के लिए ई-पासबुक सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद डाकघर बचत खाताधारक अपने डाकघर बचत बैंक खाते की पासबुक को ऑनलाइन एक्सेस कर सकेंगे।लोग निवेश करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। इन्हीं तरीकों में पोस्ट ऑफिस भी शामिल है। पोस्ट ऑफिस कई प्रकार की योजनाएं चलाता है, जिसकी मदद से लोग निवेश कर सकते हैं। इन्हीं में पोस्ट ऑफिस बचत बैंक योजना  भी शामिल है। इसमें लोग अपनी बचत को सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं अब लोग अपने इस अकाउंट की डिटेल ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

ई-पासबुक सुविधा

भारत सरकार ने पोस्ट ऑफिस बचत बैंक योजना के लिए ई-पासबुक सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद डाकघर बचत खाताधारक अपने डाकघर बचत बैंक खाते की पासबुक को ऑनलाइन एक्सेस कर सकेंगे। ई-पासबुक सुविधा शुरू होने के बाद, डाकघर बचत बैंक योजना के और अधिक डिजीटल होने की उम्मीद है क्योंकि खाताधारक अपनी इच्छा की किसी भी अवधि के लिए लेनदेन का स्टेटमेंट जान सकेंगे।

खुद देख सकते हैं स्टेटमेंट

इससे पहले लोग केवल मिनी स्टेटमेंट तक ही सीमित था। अब एक डाकघर बचत खाता धारक अपने खाते का विवरण खुद हासिल कर सकेगा और अब उन्हें इसके लिए डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए, इस ‘ई-पासबुक सुविधा’ के लॉन्च होने के बाद, डाकघर बचत बैंक खाताधारकों के पास केवल मिनी स्टेटमेंट के बजाय उनके पूरे बैंक पासबुक तक पहुंच होगी। ऐसे में कुछ स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन ही इसे चेक किया जा सकता है।

ये स्टेप करें फॉलो- Post Office ऐप में लॉग इन करें,मोबाइल बैंकिंग पर जाएं।अपने खाते की जानकारी भरें।’गो’ बटन पर क्लिक करें।आपको डाकघर खाते के डैशबोर्ड पर भेज दिया जाएगा।यहां आपको बैलेंस और स्टेटमेंट चेक करने का विकल्प मिलेगा। स्टेटमेंट पर क्लिक करें।आपको मिनी स्टेटमेंट और अकाउंट स्टेटमेंट का विकल्प मिलेगा।स्टेटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।वह अवधि चुनें, जिसके लिए आप अपना पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक की डिटेल देखना चाहते हैं।स्टेटमेंट डाउनलोड करें या इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |