हिंदू नेताओं ने BMC चौक पर नारेबाजी कर अमृतसर CP का फोटो फूंका, गुरु नगरी रवाना

जालंधर: जालंधर की बीएमसी चौक पर सीपी अमृतसर की फोटो जलाते हिंदू संगठनों के नेतापंजाब का जालंधर बंद नहीं रहेगा बल्कि खुला रहेगा। शहर के हिंदू संगठनों ने अपनी बंद की कॉल को वापस ले लिया है। हिंदू नेताओं का कहना है कि शहर में आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। श्री गुरु नानक देव जी में उनकी भी आस्था है। वह सभी की भावनाओं और आस्था कदर करते हैं। वह यात्रा में कोई विघ्न नहीं डालना चाहते।सीपी अमृतसर के फोटो लेकर नारेबाजी करते हिंदू नेताविभिन्न हिंदू संगठनों के नेता जालंधर के बीएमसी चौक पर इकट्ठा हुए। सभी ने वहां पर जमकर नारेबाजी की। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ गुस्सा निकाला। उनकी फोटो लेकर चौक के बीच में जलाई गई। हिंदू नेताओं का कहना था कि पुलिस कमिश्नर की गलती के कारण हिंदू नेता की हत्या हुई है।शिवसेना के नेता इशांत शर्मा ने कहा कि जब शिवसेना टकसाली के प्रधान सुधीर सूरी धरना लगाकर बैठे थे तो उस वक्त वहां पर डीएसपी, एसएचओ के साथ सूरी के गनमैनों समेत करीब पच्चीस से ज्यादा पुलिस वाले मौजूद थे। हत्या सभी के सामने आया और गोलियां मार कर भाग गया। पुलिस वाले जवाब में फायर करने की बजाय मौके से भाग गए।राहुल पंडित ने हत्यारे को पकड़ाउन्होंने कहा कि पुलिस झूठा दावा कर रही है कि उन्होंने मौके से हत्यारे को पकड़ लिया। उसे पुलिस ने नहीं बल्कि एक हिंदू भाई राहुल पंडित ने पकड़ा। उन्होंने ही हत्यारे का पीछा किया और उसे दबोचा। उसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले किया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि हथियारबंद पुलिस वालों ने एक भी फायर नहीं किया।प्रदर्शन के दौरान बीएमसी चौक पर मौजूद पुलिसहिंदू नेता सुनील बंटी, पहलवान व अन्य ने भी मांग की है कि पुलिस वालों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वक्त आने पर हथियार चलाने ही नहीं है तो फिर यह खिलौने हाथों में पकड़ क्यों रखे हैं। हिंदू नेताओं ने कहा कि आज वह संगठनों के उच्च पदाधिकारियों की कॉल पर अमृतसर जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार हिंदू बब्बर शेर सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने देश विरोधी ताकतों के साथ ताउम्र सीधी टक्कर ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |