मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. सभी जांच एजेंसियां भी अपने-अपने काम में जुट गई मगर ये खबर महज अफवाह साबित हुई. दरअसल शुक्रवार को हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला एक फोन कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया. एक अनजान शख्स ने फोन कर हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी. उसने बताया कि कुल 17 आतंकी हाजी अली पर हमला करने वाले हैं. इसके बाद मुंबई पुलिस फौरन सतर्क हो गई. इस धमकी के बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई. ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से उस नंबर पर कॉल किया गया, जिस नंबर से अनजान शख्स ने फोन किया था. लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा था. कॉल ट्रेस करने पर पता चला कि फोन मुंबई से सटे उल्हासनगर से किया गया है. इस दौरान फोन कॉल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां पूछताछ और जांच में कुछ भी पता नहीं चल सका. पुलिस जब कॉल ट्रेस करने के बाद संबंधित शख्स तक पहुंची तो फोन करने वाला मानसिक रोगी निकला. पुलिस इस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है. हालांकि कॉलर मानसिक रोगी पाया गया है फिर भी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई है और उससे इस कॉल करने की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुंबई में बम विस्फोट की धमकी मिल चुकी है. मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दिवाली पर तीन जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी. अंधेरी में इन्फिनिटी मॉल, जुहू में पीवीआर और सहारा होटल। हालांकि, ये महज अफवाह निकला। इससे पहले 20 अगस्त 2022 को मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें अज्ञात लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसे हमले होंगे। उस वक्त भी पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी थी. लेकिन जांच में पता चला कि ये कॉल और मैसेज फर्जी थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |