शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया काबू

नासिक । महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई जा रही शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस की एक पार्सल वैन में आग लग गई। ट्रेन के इंजन के बगल में स्थित पार्सल वैन में आग शनिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर लगी थी।मध्‍य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार से मिली जानकारी के अनुसार यात्री डिब्‍बों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। पार्सल वैन को अन्य डिब्बों से अलग किया जा रहा है।हालांकि लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शालीमार और मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन के इंजन के बगल में स्थित पार्सल वैन (कोच) में सुबह करीब 8.45 बजे आग लगी थी।

शालीमार एक्सप्रेस में मिला था विस्‍फोटक

गौरतलब है कि इससे पहले भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला में शालीमार एक्सप्रेस में विस्फोटक के संदेह में कुछ वस्‍तु मिलने के बाद अलार्म बजने लगा था। इसके बाद ट्रेन की जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया था। ये ट्रेन हावड़ा और मुंबई के बीच चलती है। जांच के दौरान बीडीडीएस को तार की बैटरी से लिपटी हुई कुछ छड़ें बरामद हुई थी जो पटाखों की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |