छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

विधानसभा उपचुनाव : छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव  के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। गुजरात चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी और परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के साथ आएगा।

नामांकन – 10 नवंबर से 17 नवंबर
नामांकन की जांच – 18 नवंबर
नाम वापसी – 21 नवंबर तक
मतदान – 5 दिसंबर
मतगणना – 8 दिसंबर

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में एक संसदीय सीट और पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट के साथ ही ओडिशा की पद्मपुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट शामिल है। इन जगहों पर चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |