34 करोड़ में बन रहे  5 वेट लैंड; 1.28 वर्गमीटर जमीन को किया जा रहा डेवलप

नोएडा: औद्योगिक व आईटी नगरी के बाद अब नोएडा सिटी ऑफ वैट लेंड के रूप में जानी जाएगी। यहां 1 लाख 28 हजार वर्गमीटर से ज्यादा के क्षेत्रफल में वेट लैंड बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। ये वे वेट लैंड हैं, जिन्हें कृत्रिम रूप से बनाया गया है। इसके अलावा नाले में इन सीटू कंस्ट्रेक्टेड तकनीक से तीन वेट लैंड बनाए गए है। ये वेट लैंड जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ जलीय पौधों और जीवों को संरक्षण भी दे रहे है।वेटलैंड का जाएजा लेते प्राधिकरण ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह।डंपिंग ग्राउंड को वेट लैंड में किया तब्दीलसेक्टर-54 वेट लैंड इसे नोएडा का डंपिंग ग्राउंड कहा जाता था। यहां रेमिडेशन तकनीक से लाखों टन कूड़े का निस्तारण किया गया। इससे आरडीएफ बनाई गई। इसके बाद इसे वेट लैंड के रूप में बदला गया। करीब 17 एकड़ में इसका विस्तार किया गया। यहां लोगों के टहलने के लिए एलिवेटड ट्रैक भी बनाया गया। परियोजना पर 4.86 करोड़ रुपए खर्च किए गए।ये वेटलैंड का लाइट व्यू है।दो एरिया को जोड़कर बनाया वेट लैंडसेक्टर-91 को कृतिम वेट लैंड के रूप में परिवर्तित किया गया। यह जमीन वेस्ट और खरपतवार से भरी हुई थी। यहां 60 हजार वर्गमीटर में 5.12 करोड़ रुपए की लागत से वेट लैंड का निर्माण किया गया। इसमें दो एरिया को जोड़ते हुए एक पुल का निर्माण किया और बीच में वाटर बॉडी रखा गया है।सेक्टर-54 में बने वेटलैड में बच्चों के लिए लगाए गए झूले।शहर के मुख्य नाले में बनाया वेट लैंडनोएडा में मुख्य नाले को साफ करने के लिए सेक्टर-50 में इन सीटू कंसट्रेक्टेड तकनीक से वेट लैंड तैयार किया गया है। जिसमें से सीवरेज पानी स्वतः की छनकर साफ हो जाता है। यही पानी आगे यमुना नदी में गिरता है। इसका 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 7 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।शहर के मुख्य नाले में बनाए गए इन सिटू वेट लैंडइसी तकनीक से ही सेक्टर-135 और एनएसईजेड डाउन स्ट्रीम में दो वेट लैंड बनाए जा रहे है। इनको बनाने में करीब 14 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसमें एनएसईजेड का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और सेक्टर-135 का 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |