सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राणा शुगर मिल में करता था काम

रामपुर: रामपुर में हादसे में जान गंवाने वाले प्रमोद की फाइल फोटो।रामपुर में बस्ती के मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुगर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर को फैक्ट्री के सामने सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन छुट्टी के बाद हादसा होना करार दे रहा है, जबकि परिजन मजदूर को ड्यूटी पर होना बता रहे हैं।रामपुर की तहसील के शाहाबाद में स्थित राणा शुगर मिल में बस्ती का प्रमोद काम करता था। वह देर रात्रि फैक्ट्री के बाहर चाय लेने गया था। इस दौरान सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1 वर्ष पूर्व हुई थी शादीपरिजनों को सूचना मिलने पर वह राणा शुगर फैक्ट्री पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मजदूर ड्यूटी पर था, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन से इनकार कर रहा है। वहीं, परिजनों ने ठेकेदार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी कुछ भी मदद नहीं की। मजदूर प्रमोद की अभी 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह बिना परिवार के रामपुर में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया उसके घर में खुशी आने वाली थी, इससे पहले गम की खबर आ गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केदारनाथ में एक के बाद एक हादसे, चार धाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर लगाई रोक, मुख्यमंत्री ने जारी किए नए दिशा-निर्देश     |     समधन से चला अफेयर तो खटकने लगी बीवी, अधेड़ उम्र में उठाया ऐसा कदम; बेटी बोली- मेरी सास और पापा…     |     केदारनाथ से उड़ान भरने के बाद गौरीकुंड में कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर? सामने आई ये जानकारी     |     विदा होते ही किडनैप हो गई दुल्हन, फिर पता चला ऐसा खुफिया सीक्रेट… दूल्हे राजा के उड़ गए होश     |     सोनम के 2 प्लान होते कामयाब तो बच जाता राजा रघुवंशी… ऑपरेशन हनीमून में फिर नया खुलासा     |     23 महीने के बच्चे समेत 7 की मौत-UP-गुजरात-महाराष्ट्र के यात्री-गौरीकुंड में क्रैश… केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे का हर अपडेट     |     कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मोबाइल टावर, दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?     |     शाजापुर में बड़ी सर्जरी, 165 पुलिसकर्मियों के तबादले….     |     पचमढ़ी में अमित शाह आज भाजपा सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को देंगे संवाद कौशल का प्रशिक्षण     |     एक कॉल… और सैकड़ों तैयार! रक्तदान में इंदौर बना देश का पहला शहर, डोनर्स की लगी कतार     |