गढ़शंकर से युवक आए थे केक लेने, मालिक मामला दबाने में जुटा

जालंधर; केक में निकले कॉकरोच की वीडियो दिखाता युवकलुधियाना के एक होटल में कीड़ों वाला बेसन मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जालंधर में अब केक में से बड़ा कॉकरोच निकलने का मामला सामने आ गया है। जालंधर शहर के गुरुनानक चौक को पास एक मशहूर रेस्टोरेंट से खरीदे गए केक में कॉकरोच निकलने से हेल्थ डिपार्टमेंट की कारगुजारी भी सवालों के घेरे में आ गई है वह खाने-पीने की चीजों पर कितना चैक रख रहे हैं।जालंधर के जिस रेस्टोरेंट के केक में कॉकरोच निकला है उसकी प्रसिद्धि को देखकर जिला नवांशहर से युवक केक खरीदने के लिए आए थे। लड़कों ने जब केक खरीदा औऱ केक को चैक करने के लिए डिब्बा खोला तो केक में उन्होंने कुछ हलचल देखी। गौर से देखा तो केक में से कॉकरोच निकल रहा था। युवकों ने उसी वक्त अपने मोबाइल फोन से केक में से निकल रहे कॉकरोच की वीडियो बना ली।रेस्टोरेंट के मालिक को वीडियो दिखाता युवकइसके बाद युवक दोबारा वापस रेस्टोरेंट में आए। उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक को सारी स्थिति से अवगत करवाया। लेकिन पहले तो रेस्टोरेंट के मालिक इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे कि उनके यहां से गए केक में कॉकरोच निकला है। जब युवकों ने उन्हें वीडियो दिखाई तो सारी हवा सरक गई। वह फिर युवकों को कहने लगे कि आपके पैसे वापस कर देते हैं।इस पर नवांशहर से आए युवकों ने कहा कि सवाल पैसे वापस करने या ना करने का नहीं है बल्कि लापरवाही का है। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने फिर अपनी लापरवाही को मानने या फिर उसका अहसास करने की बजाय युवकों को यह कहना शुरू कर दिया कि कॉकरोच ही निकला है, अब क्या करें अपना रेस्टोरेंट बंद कर दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |