दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में, सांस लेने में हो रही दिक्कतें 

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और घना कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) जहां गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं नोएडा की हवा भी जहरीली हो गई है। यहां एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह 8 बजे एक्यूआई (364) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके पहले सुबह सात बजे एक्यूआई (408) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। हवा की धीमी गति के साथ प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां और खेत में पराली जलाने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी एयर क्वालिटी में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 393 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। गुरुग्राम का एक्यूआई 318 के साथ ‘बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को शहादरा में एक्यूआई 843 दर्ज किया गया। उत्तरी दिल्ली की वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई क्योंकि यहां लगभग सभी इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर है। मध्य दिल्ली में मंदिर मार्ग जैसे कुछ इलाकों को छोड़कर दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई 300 से ऊपर है। सफर के आंकड़ों के अनुसार, मॉडल टाउन के धीरपुर में एक्यूआई 457 है। हवा के इस स्तर पर स्वस्थ लोग भी बीमार पड़ सकते हैं। आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के पास आज भी एक्यूआई 346 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। हवा की बिगड़ती हालत के चलते अगले आदेश तक सभी निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वायु गुणवत्ता बेहतर होने तक स्कूल बंद करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय है, अभी तक दिल्ली की राज्य सरकार ने इसपर कोई निर्णय नहीं लिया है। बच्चे स्कूल आने जाने में, खेल के मैदानों में जहरीली हवा के प्रकोप में हैं। ये लापरवाही गलत है, इसपर एनसीपीसीआर नोटिस जारी कर रहा है।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |