हादसे में 4 लोग घायल, 3 घंटे तक हाईवे पर बंद रही वाहनों की आवाजाही

लालगंज: प्रतापगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से 4 जर्जर बिजली के पोल लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गिर गए। पोल की चपेट में आकर 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसा जिले के लालगंज इलाके में गुरुवार की सुबह 10 बजे हुआ। शहर मुख्यालय की ओर जाने वाले रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहले एक जर्जर पोल गिरा। इसके बाद 3 अन्य बिजली के पोल भी गिर गए। हादसे के बाद हाईवे पर 3 घंटे तक जाम लगा रहा।प्रतापगढ़ के लालगंज में वाहन के ऊपर गिरा बिजली का पोल।1 घायल की हालत गंभीरलखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार की सुबह वाहनों की आवाजाही चल रही थी। इस दौरान एक जर्जर विद्युत पोल टूट गया। पोल के टूटते ही आसपास के तीन और पोल टूटकर गिर गए। एक के बाद एक 4 जर्जर बिजली के पोल गिरने से 4 राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन फानन में लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बिजली का पोल गिरने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।बिजली का पोल टूटने की वजह से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने विद्युत पोल व तार हटवा कर आवागमन बहाल कराया गया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।बिजली के पोल के नीचे दबी बाइकें।जंग लगने से जर्जर हो चुके थे पोलस्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के पीछे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि विद्युत पोल में जंग लगने से काफी जर्जर हो गया था । जिसे बदलने के बजाय विभाग के अधिकारियों ने कामचलाऊ व्यवस्था के तहत उसमें वेल्डिंग मशीन से जुड़ाई कर विद्युत आपूर्ति जारी रखी। इससे वेल्डिंग किया हुआ पोल टूटा तो 3 और खंभे साथ में गिर गए।बिजली कर्मचारियों ने पोल को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।लोगों ने बताया कि नगर में हुए हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी कार्यालय से निकल गए। जेई से लेकर अधिशाषी अभियंता तक मौके पर नहीं पहुंचे। संविदा कर्मियों के माध्यम से तार व पोल हटवाया गया। अभी तक इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।बिजली का पोल गिरने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।विद्युत विभाग के खिलाफ भड़के व्यापारीव्यापारियों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय शंकर उर्फ झल्लर दुबे के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। व्यापारियों का आरोप था की बार-बार कहने के बाद भी नगर में जर्जर विद्युत पोल नहीं हटाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत, 1 घायल     |     अहमदाबाद विमान हादसाः 31 शवों के DNA सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे जा रहे, सरकार ने लगाए 191 एंबुलेंस     |     ‘उसके साथ दो और लोग भी थे…’ बस में साथ बैठी लड़की का दावा, राजा की Reels देखते ही भड़क गई थी सोनम     |     केदारनाथ में एक के बाद एक हादसे, चार धाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर लगाई रोक, मुख्यमंत्री ने जारी किए नए दिशा-निर्देश     |     समधन से चला अफेयर तो खटकने लगी बीवी, अधेड़ उम्र में उठाया ऐसा कदम; बेटी बोली- मेरी सास और पापा…     |     केदारनाथ से उड़ान भरने के बाद गौरीकुंड में कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर? सामने आई ये जानकारी     |     विदा होते ही किडनैप हो गई दुल्हन, फिर पता चला ऐसा खुफिया सीक्रेट… दूल्हे राजा के उड़ गए होश     |     सोनम के 2 प्लान होते कामयाब तो बच जाता राजा रघुवंशी… ऑपरेशन हनीमून में फिर नया खुलासा     |     23 महीने के बच्चे समेत 7 की मौत-UP-गुजरात-महाराष्ट्र के यात्री-गौरीकुंड में क्रैश… केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे का हर अपडेट     |     कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मोबाइल टावर, दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?     |