कन्नौज में दरिंदगी का शिकार हुई थी 12 साल की मासूम, अस्पताल में जूझ रही

कन्नौज: कन्नौज में सपा नेत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।कन्नौज के गुरसहायगंज में दरिंदगी के प्रयास में एक बच्ची को मरणासन्न हालत में छोडकर भागने वाले आरोपी को अब तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है। ऐसे में सपा नेत्री ने महिलाओं के साथ मिलकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया।गुरसहायगंज में 12 साल की बच्ची के साथ की गई दरिदंगी के मामले में दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी न ही शासन-प्रशासन से बच्ची की इलाज के लिए कोई मदद की गई। ऐसे में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव शशिमा सिंह दोहरे की अगुवाई में महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। हाथ में फांसी का फंदा लेकर प्रदर्शन कर रहीं सपा नेत्री ने आरोपी को फांसी दिलाने का मांग की।कन्नौज में सपा नेत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।शातिर आरोपियों को मिले कठोर सजाउनका कहना है कि बच्ची के साथ दरिदंगी करने वाले तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे, जिससे यह साबित होता है कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का हैं। ऐसे आरोपी को पकड कर कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए, ताकि फिर कोई व्यक्ति किसी बच्ची पर नजर डालने से पहले अंजाम के बारे में सोचने पर विवश जरूर हो।सपा सुप्रीमो तक पहुंचाया मामलासमाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव शशिमा सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और अस्पताल में उसके जूझने के मामले से उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। उन्होंने बच्ची और उसके परिजनों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया है। यदि बच्ची के गुनहगार को समय रहते न पकड़ा गया तो पार्टी आंदोलन करने पर विवश होगी।डिप्टी कलक्टर ने आश्वासन देकर खत्म कराया प्रदर्शनकलक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिलाओं के पास जाकर डिप्टी कलक्टर गरिमा सिंह ने उनसे बात की। यहां उन्होंने सपा नेत्री शशिमा सिंह को बताया कि बच्ची के गुनहगार को पकडने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बच्ची के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |